उत्तरायणी मेला 2024 : मुख्य आकर्षण एवं तिथिवार कार्यक्रमों का विवरण।

Uttarayani Mela 2024
Uttarayani Mela Bageshwar 2024

पौराणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक और ऐतिहासिक ‘उत्तरायणी मेला 2024’ ( Uttarayani Mela 2024 ) का शुभारम्भ रविवार, 14 जनवरी से होगा। जो 20 जनवरी तक चलेगा। मेले का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों दीप प्रज्वलित कर किया जायेगा। प्रातः 11:00 बजे तहसील परिसर बागेश्वर से सेना के बैंड दस्ते, ढोल नगाड़ों और छोलिया नृत्य के साथ विभिन्न विद्यालयों द्वारा झांकी निकाली जाएगी। सायं पद्मश्री बसंती बिष्ट का जागर गायन होगा और भजन संध्या से पूरी बागनाथ नगरी गुंजायमान होगी।

उत्तरायणी मेला बागेश्वर में इस वर्ष पावर पैराग्लाइडिंग, दंगल, दीपोत्सव और लेज़र शो प्रमुख आकर्षण के केंद्र रहेंगे। स्टार नाईट में उत्तराखण्ड के विभिन्न लोक कलाकारों के अलावा इंडियन आइडल के विजेता रहे पवनदीप राजन अपनी प्रस्तुति से मेलार्थियों का मनोरंजन करेंगे। दिन में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। Uttarayani Mela Bageshwar 2024

उत्तरायणी कौतिक 2024 का मुख्य आकर्षण

  • पावर पैराग्लाइडिंग  : 16 जनवरी से 19 जनवरी 2024 तक राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर से संचालित की जाएगी।
  • दंगल : 16 जनवरी एवं 17 जनवरी 2024, प्रातः 11:00 से सरयू घाट बागेश्वर में प्रारंभ होगी।
  • राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता : 12 जनवरी से 17 जनवरी तक इण्डोर स्टेडियम कठायतबाड़ा बागेश्वर में आयोजित होगी।
  • दीपोत्सव : 14 जनवरी 2024 को दीपोत्सव सायं 5:45 बजे से सरयू घाट बागेश्वर में शुरू होगा।
  • लेजर शो : 15 जनवरी 2024 सायं 6 बजे से लेजर शो का आयोजन सरयू घाट बागेश्वर में होगा।

विवरण सांस्कृतिक कार्यक्रम : उत्तरायणी मेला 2024

Uttarayani Mela Bageshwar 2024 उत्तरायणी कौतिक बागेश्वर में होने वाले कार्यक्रमों का तिथिवार विवरण इस प्रकार है –

रविवार 14 जनवरी 2024

14 जनवरी को उत्तरायणी कौतिक 2024 का उद्घाटन उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों द्वारा होगा। इससे पूर्व प्रातः 11 बजे से सेना के बैंड , पारम्परिक ढोल नगाड़ों , छोलिया नृत्य से साथ विभिन्न विद्यालयों के बच्चे तहसील सभागार से झांकी निकालेंगे। सायं सात बजे से भजन संध्या होंगी। सायं 8 से 9 बजे तक पद्मश्री बसंती बिष्ट के जागर सुनने को मिलेंगे। रात 9 बजे से प्रातः 4:30 बजे तक नन्द किशोर पांडे नंदा ग्रुप गुंजायमान अपने भजनों से बागनाथ नगरी को गुंजायमान करेगी।

सोमवार , 15 जनवरी 2024

दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक नुमाइश खेत मैदान बागेश्वर में विभिन्न विद्यालयों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक कल्याण सांस्कृतिक समिति कठपुड़ियाछीना, जय भैरवनाथ सांस्कृतिक लोक कला मंच बागेश्वर, कत्यूर घाटी कला मंच गरुड़ और कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति बागेश्वर द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।

रात 8:00 बजे से स्टार नाइट में पवनदीप राजन बॉलीवुड गायक, लोक गायक सुरेश राजन एवं बी वायरस डांस ग्रुप द्वारा अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।

मंगलवार, 16 जनवरी 2024

नुमाइशखेत बागेश्वर में विभिन्न विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रस्तुत किये जायेंगे।
अपराह्न 2:00 बजे से शायद 5:00 बजे तक सांस्कृतिक सुर संगम सांस्कृतिक लोक कल्याण मंच बागेश्वर, नेहा डांस ग्रुप एवं संस्कृत अकादमी बागेश्वर, बिशन लॉबियाल सांस्कृतिक समिति भटोड़ा, गोपाल सिंह चिनियाल, अल्मोड़ा सांस्कृतिक विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्टार नाईट रात 8:00 बजे से कैलाश कुमार और पांडवाज बैंड बंद उत्तराखंड के द्वारा संगीतमय प्रस्तुति होगी।

बुधवार,17 जनवरी 2024

दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक विभिन्न विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सायं 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुति।
स्टार नाईट रात्रि 8:00 से शुरू होगी, जिसमें श्वेता माहरा,  राकेश खनवाल, इंदर आर्य कुमाऊनी गायक और ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे।

गुरूवार, 28 जनवरी 2024

दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक विभिन्न विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक दलों की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।
स्टार नाईट में लोक गायक कुंदन कोरंगा, आनंद कोरंगा और पंकज नेगी अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

शुक्रवार, 19 जनवरी 2024

नुमाइश खेत मैदान में विद्या विभिन्न विद्यालयों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 2:00 बजे से शायद 5:00 बजे तक सांस्कृतिक दल रंगीली, नाकुरी लोक कला मंच रीमा श्री राम सामाजिक संस्थान अल्मोड़ा, अमित कुमार सितार वादक, हिमालय फिल्म बागेश्वर, दानपुर विकास सांस्कृतिक समिति बागेश्वर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति।
स्टार नाईट 8:00 से प्रियंका मेहर गढ़वाली गायिका, कमलजीत कुमाऊनी गायक के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।

शनिवार, 20 जनवरी 2024

दोपहर 12:00 से नुमाइशखेत के मैदान में पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह और विद्यालयों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अपराह्न 2:00 से शायद 5:00 बजे तक सांस्कृतिक दल मां पार्वती लोक कला केंद्र हल्द्वानी, महालक्ष्मी महिला सांस्कृतिक मंच बागेश्वर, कमला देवी गरुड़ झनकार सांस्कृतिक समिति बागेश्वर द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।

ये सभी कार्यक्रम जिला प्रशासन बागेश्वर और उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित होंगे। वहीं पौराणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक और ऐतिहासिक उत्तरायणी कौतिक में लोकरंग की छटा दिखेगी। लोग सरयू तट पर अपने किशोरों के जनेऊ संस्कार संपन्न करवाएंगे। यहाँ दारमा, जोहार, काली कुमाऊँ, बौराणी, दानपुर आदि स्थानों के प्रमुख उत्पाद लोगों को देखने और खरीदने को मिलेंगे। दूर-दूर से पहुंचे लोग सरयू स्नान कर बाबा बागनाथ के दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे।

Leave a Comment