बागेश्वर में उत्तरायणी मेले का भव्य आगाज।

Grand opening of Uttarayani fair in Bageshwar.

Bageshwar News: पतित पावनी सरयू-गोमती के संगम व नीलेश्वर व भीलेश्वर पर्वतों के मध्य बागेश्वर जनपद में लगने वाले पौराणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक उत्तरायणी मेला रंगारंग झांकियों के साथ प्रारम्भ हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मेले का शुभारम्भ वर्चुअल रूप से शुभारम्भ किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा संस्कृति के संरक्षण में मेलों की अहम् भूमिका होती है। बागेश्वर में लगने वाले इस मेले की संस्कृति और धार्मिकता के साथ ही राजनैतिक महत्व है। उनकी इच्छा थी कि वे इस मेले में आएं, लेकिन अन्य पूर्व नियोजित कार्यक्रम और शासकीय कार्यों में व्यस्तता के चलते वे नहीं आ पाए। उन्होने सभी प्रदेश वासियों को देवभूमि के उत्तरायणी और मकर संक्रांति की बधाई दी।

प्रातः 11 बजे से बागेश्वर के विभिन्न स्कूली बच्चों ने झांकी निकाली जो तहसील परिसर से होकर नुमाइशखेत मैदान पर जाकर समाप्त हुई। अपराह्न दो बजे मुख्य प्रवेश द्वार पर सांसद अजय टम्टा, जिलाधिकारी बागेश्वर, विधायक सुरेश गढ़िया , पार्वती दास, जिलाध्यक्ष बसंती देव ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर मेले की विधिवत शुरुवात की। उन्होंने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन किया।

उत्तरायणी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में अल्मोड़ा बागेश्वर संसदीय सीट के एकमात्र जीवित स्वंत्रतता सेनानी आनंद सिंह बिष्ट और स्वंत्रतता सेनानी स्वर्गीय बद्रीदत्त पाण्डे के पौत्र कर्नल रवि पाण्डे के सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तरायणी पुस्तक मेले का भी विमोचन हुआ।

विधायक सुरेश गढ़िया ने अपने सम्बोधन में कहा उत्तरैणी का ऐतिहासिक मेला धार्मिक, आध्यात्मिक और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाने में अहम भूमिका निभाते रहा है। सम्पूर्ण कुमाऊँ क्षेत्र के साथ गढ़वाल के लिए पारस्परिक व्यापार को बढ़ावा देता आ रहा यह उत्तरायणी मेला क्षेत्र के आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है। उत्तरायणी मेले का उत्तराखंड की संस्कृति में विशेष महत्व है। यह मेला संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन से जुड़ा है।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने सभी अतिथियों का स्वागत कर उत्तरायणी के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की। उन्होंने बाबा बागनाथ से सभी के सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

उत्तरायणी मेले के उद्घाटन सत्र के दौरान पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी , लोकसभा सांसद अजय टम्टा , विधायक बागेश्वर पार्वती दास , प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बलवंत सिंह भौर्याल , ज़िला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, उत्तराखण्ड शासन में राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट , भाजपा जिला अध्यक्ष श्री इंद्र सिंह फर्स्वाण , निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल , ब्लॉक प्रमुख हेमा देवी , पुष्पा देवी , जिलाधिकारी अनुराधा पाल जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि सहित जनमानस उपस्थित रहे।

Uttarayani Mela Bageshwar : उत्तरायणी मेला 2024 : मुख्य आकर्षण एवं तिथिवार कार्यक्रमों का विवरण। – Hills Live

Leave a Comment