उत्तराखंड में बढ़ रहा गुलदार आक्रमण, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश –

Dehradun News : उत्तराखंड में जंगली जानवरों के लोगों पर आक्रमण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिनमें गुलदार और भालू के हमले ही घटनाएं प्रमुख हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से इन घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने एवं प्रभावी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए उत्तराखंड में दिनोंदिन बढ़ती गुलदार आक्रमण की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रमुख सचिव वन डॉ. आर.के. सुधांशु को इस तरह की घटनाओं को रोकने एवं इस संबंध में प्रभावी कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएं और रात्रि गश्त को भी बढ़ाया जाए।

Read : 22 जनवरी 2024 का दिन उत्तराखण्ड में ड्राई डे घोषित। 

Read : Uttarakhand News : परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण के लिए अनूठी पहल। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव वन्यजीव संघर्ष में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाने वाली राशि को ₹4 लाख से ₹6 लाख करने का प्रस्ताव जल्द लाया जाए। प्रदेश के वन्यजीव संघर्ष संभावित क्षेत्रों में वन विभाग को 24 घंटे अलर्ट रखा जाए।

सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख वन संरक्षक, वन्यजीव डॉ. समीर सिन्हा उपस्थित थे।

Leave a Comment