उत्तराखंड के कीवी मैन को दिल्ली में मिला Millionaire Farmer of India Award-2023

उत्तराखंड के कीवी मैन को दिल्ली में मिला Millionaire Farmer of India Award-2023

Millionaire Farmer of India Award-2023 उत्तराखंड में कीवी मैन (Kiwi Man) के नाम से विख्यात बागेश्वर के शामा निवासी भवान सिंह कोरंगा (Bhawan Singh Koranga) को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा, नई दिल्ली में डिस्ट्रिक्ट मिलियनेयर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवॉर्ड 2023 ( District Millionaire Farmer of India Award 2023) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इन्हें जिले में कीवी उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। मिलियनेयर फार्मर ऑफ़ इंडिया का पुरस्कार  पाने वाले वे जिले के प्रथम कृषक हैं।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली में दिनांक 8-9 दिसंबर 2023 को आयोजित महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा स्पॉन्सर्ड कृषि जागरण और मिलियनेयर फार्मर ऑफ़ इंडिया ने देश के विभिन्न किसानों को Millionaire Farmer of India Award 2023 के सम्मान से सम्मानित किया। जिसमें देशभर के किसान शामिल रहे और कृषि बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को देश, प्रदेश और जनपद स्तर पर पुरस्कार दिए गए। जिसमें उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद निवासी भवान सिंह कोरंगा को भी डिस्ट्रिक्ट मिलियनेयर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवॉर्ड 2023 के सम्मान से सम्मानित किया गया।

Bhawan Singh Koranga – District millionaire Farmer of India 2023

बागेश्वर के भवान सिंह कोरंगा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। वे शिक्षा के मंदिरों में बच्चों का भविष्य सँवारने के बाद अब जिले में कीवी के उत्पादन पर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। हर वर्ष उनके द्वारा कुन्तलों के हिसाब से उन्नत किस्म की कीवी का रिकॉर्ड उत्पादन किया जा रहा है। उत्तर भारत की विभिन्न मंडियों में उनके द्वारा उत्पादित कीवी की भारी मांग रहती है।  साथ ही वे कीवी की पौध भी तैयार कर इस क्षेत्र में बागवानी का कार्य करने वाले किसानों /बागवानों को प्रेरित कर रहे हैं।

कीवी मैन भवान सिंह कोरंगा को दिल्ली में डिस्ट्रिक्ट मिलियनेयर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवॉर्ड-2023 मिलने पर क्षेत्रवासियों ने ख़ुशी जताई। दानपुर हिल्स संस्था के धीरज कोरंगा ने कहा कि हमारे दानपुर डाना गांव के कीवी मैन श्री भवान सिंह कोरंगा को District millionaire Farmer of India Award 2023 से सम्मानित किया गया है। यह दानपुर के लिए बड़े गर्व की बात है।

Leave a Comment