Bageshwar News-विधायक गढ़िया ने मुख्यमंत्री धामी को भेंट किये कीवी निर्मित उत्पाद।

Bageshwar News-विधायक गढ़िया ने मुख्यमंत्री धामी को भेंट किये कीवी  निर्मित उत्पाद।

Bageshwar News : बागेश्वर जिले का दानपुर (कपकोट) क्षेत्र फल और सब्जी उत्पादन में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। यहाँ उत्पादित होने वाले संतरे, माल्टा, नींबू, आलू, गडेरी की हल्द्वानी मंडी में ख़ास मांग रहती है। यहाँ के लोगों के कड़ी मेहनत के कारण आज यहाँ कीवी जैसा विदेशी फल का पर्याप्त मात्रा में उत्पादन हो रहा है। यहाँ के स्वयं सहायता समूह द्वारा कीवी के जूस, जैम, कैंडी इत्यादि तैयार किये जा रहे हैं। शामा-लीती में उत्पादित कीवी की गुणवत्ता और बड़े आकार के कारण आज उत्तर भारत के फल मंडियों में इसकी अच्छी मांग है।

कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया भी अपनी विधानसभा को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होने सोमवार को प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के संकल्प ‘’वोकल फॉर लोकल, लोकल फॉर ग्लोबल’’, स्वरोजगार एवम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अन्तर्गत कपकोट विधानसभा में स्थानीय उत्पादों एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा ‘’कीवी’’ से निर्मित विभिन्न उत्पादों (कीवी के 6 प्रकार के फल, कीवी जूस, कीवी जैम, कीवी कैंडी) को मा० मुख्यमंत्री जी को भेंट किया।

विधायक गढ़िया ने कहा जिला प्रशासन के सहयोग से स्थानीय लोग व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार से सशक्त व आत्मनिर्भर बन रहे है और अन्य ग्रामीण को भी प्रेरित कर रही है। इस अवसर पर मा० मुख्यमंत्री जी ने स्थानीय लोग व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सराहना करते हुए दोगुनी गति से कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

भेंट के दौरान मंडी परिषद उत्तराखण्ड शासन के अध्यक्ष डॉ० अनिल डब्बू , पलायन निवारण आयोग के सदस्य अनिल सिंह शाही, जिला उद्यान अधिकारी डॉ० आर० के० सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment