करवा चौथ पर महिलाओं को सरकार की सौगात।

Karwa Chauth 2023-करवा चौथ के मौके पर उत्तराखंड सरकार ने राज्य की महिला कर्मचारियों को ख़ास तौहफा दिया है। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड राज्य के अधीन शासकीय/अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक संस्थानों/शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों हेतु प्रदेश भर में दिनांक 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने छुट्टी के आदेश जारी कर दिया है।
पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में भी महिलाओं द्वारा करवा चौथ का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाने लगा है। प्रदेश सरकार द्वारा इस दिन सभी शासकीय/अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक संस्थानों/शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को अवकाश देकर उपहार दिया है।
सरकार के इस फैसले का सभी ने स्वागत किया है।
Government Order – Karwa Chauth 2023

Leave a Comment