अच्छी खबर- कपकोट डिग्री कॉलेज में विज्ञान संकाय की मंजूरी।

अच्छी खबर- कपकोट डिग्री कॉलेज में विज्ञान संकाय की मंजूरी।

Bageshwar | बागेश्वर जिले के राजकीय महाविद्यालय कपकोट में विज्ञान संकाय की मंजूरी मिल गई है। यहाँ मंजूरी मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत शासन स्तर से दी गई है। जिसका शासनादेश उत्तराखंड उपसचिव ब्योमकेश दुबे द्वारा जारी कर दिया है। जिसमें 14 प्राध्यापकों और कर्मचारियों के लिए अस्थाई पदों की मंजूरी दी गई है। Drgree College Kapkote

बागेश्वर जिले के कपकोट स्थित राजकीय महाविद्यालय में वर्षों से विज्ञान संकाय प्रारम्भ करने की मांग की जा रही थी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया के प्रयासों से यहाँ विज्ञान संकाय की कक्षायें शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है। महाविद्यालय के लिए असिस्टेंस प्रोफ़ेसर कंप्यूटर विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्रयोगशाला सहायक समेत कुल 14 पदों की मंजूरी दी गई है। फिलहाल इस सभी पदों की भर्ती आउटसोर्सिंग के जरिये अस्थाई तौर पर की जाएगी।

वर्तमान में महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कला संकाय के तहत हिंदी, अंग्रेजी संस्कृत, गृह विज्ञान, चित्रकला और चित्रकारी, इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, शिक्षा, राजनीति विज्ञान विषय पढाएं जा रहे हैं। विज्ञान संकाय संचालित करने का शासनादेश जारी होने से अब यहाँ जल्द ही आगामी सत्र से कक्षाएं शुरू होंगी।

छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को होगा लाभ

कपकोट महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की मान्यता नहीं होने से छात्र-छात्राओं को बी.एससी करने के लिए बागेश्वर, अल्मोड़ा या हल्द्वानी जाना पड़ता है, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से सम्बन्ध रखने वाले मेधावी बच्चे इन महाविद्यालयों में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। कपकोट में महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षायें संचालित होने से सभी को लाभ मिलेगा।

लोगों में ख़ुशी का माहौल

कपकोट महाविद्यालय में विज्ञान संकाय संचालित करने के शासनादेश जारी होने से स्थानीय लोगों ने ख़ुशी जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है। वहीं स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया के प्रयासों की सराहना की है। कपकोट महाविद्यालय के छात्र कमल शाही ने कहा कि यहाँ विज्ञान संकाय की कक्षाएं संचालित होने से हमारे आने वाले सभी बच्चों को लाभ मिलेगा।

कपकोट महाविद्यालय के बारे में

सरकारी डिग्री कॉलेज कपकोट की स्थापना 5 नवंबर, 2005 को असों नामक एक गांव के पास बागेश्वर जिले में कपकोट -ब्लॉक के तहत उत्तराखंड राज्य में सरयू नदी के बाएं किनारे के पास स्थापित किया गया है। राज्य सरकार के पास इसके विकास के लिए कल्पनाशील और प्रभावी संसाधन जुटाना और प्रबंधन की रणनीतियों हैं| कॉलेज राज्य सरकार, कुमाऊं विश्वविद्यालय की नीति और यूजीसी के प्रवेश नियमों, शिक्षण-सूची, पाठ्यक्रम, अन्य शैक्षिक / सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों और शिक्षा के सुव्यवस्थित कार्यान्वयन /परीक्षा के सभी नियमों का पालन करता है। विश्वविद्यालय सफल विद्यार्थी को संबंधित पाठ्यक्रमों के विषय में विभिन्न स्तरों पर डिग्री प्रदान करता है।

Leave a Comment