Flipkart पर ख़ास ऑफर – सिर्फ ₹ 6,499 पर खरीदें सैमसंग का यह ख़ास फ़ोन।

Samsung Smartphone at Half Price in Flipkart Sale: आधी कीमत में खरीदना चाहते हैं एंट्री लेवल स्मार्टफोन तो Flipkart की दिवाली सेल आपके पास मौका है। इस सेल में Samsung के बजट फोन Galaxy F04 पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट सेल में फोन को 43% की छूट पर बेचा जा रहा है। अगर आप भी इसे खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो हम कुछ ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन ऑफर्स के तहत आपको ये फोन काफी सस्ता मिलने वाला है। चलिए जानते हैं सैमसंग के इस बजट फोन को कितने कम में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F04 (64GB+4GB RAM) को आप फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन की MRP 11,499 रुपए है और आप इसे फ्लिपकार्ट सेल में 43% के डिस्काउंट के बाद महज 6,499 रुपए में खरीद सकते हैं। साथ ही इस पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

Samsung Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 10% Cashback मिलने वाला है। इसके अलावा भी आपको कई ऑफर्स मिलने वाले हैं। अगर आपके पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन ठीक है तो आप इसे फ्लिपकार्ट को वापस कर सकते हैं। इसके बदले आपको 5,000 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है।

Samsung Galaxy F04 की है खासियत 

इस फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। दूसरा 2 मगेापिक्सल का है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है। यह फोन Mediatek Helio P35 प्रोसेसर से लैस है।

Leave a Comment