विधायक सुरेश गढ़िया राष्ट्रीय आदर्श युवा विधायक सम्मान-2023 से सम्मानित। 

National Model Youth MLA-2023

Uttarakhand News : उत्तराखण्ड के दुर्गम विधानसभा कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ( Suresh Garia ) को ‘राष्ट्रीय आदर्श युवा विधायक सम्मान – 2023‘ ( National Model Youth MLA-2023) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पुणे में आयोजित भारतीय छात्र संसद की गवर्निंग काउंसिल की ओर से 13वें वार्षिक राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया किया।

भारतीय छात्र संसद की गवर्निंग काउंसिल की ओर से 13वें वार्षिक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2024 को पुणे में हुआ।  जिसमें उत्तराखण्ड प्रदेश के युवा विधायक सुरेश गढ़िया को उनकी कार्यशैली, हर क्षेत्र में समावेशी विकास कार्यों, जन-जन से जुड़े साधारण कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने पर राष्ट्रीय आदर्श विधायक 2023 के रूप सम्मानित किया।

Suresh Garia National Model Youth MLA-2023

विधायक सुरेश गढ़िया (Suresh Garia ) ने पुणे पहुंचकर राष्ट्रीय आदर्श युवा विधायक सम्मान – 2023 का पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने कहा ‘राष्ट्रीय आदर्श युवा विधायक सम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित होने पर मैं 13वीं भारतीय छात्र संसद (भारतीय छात्र संसद), पुणे  के सभी सदस्यों व विधानसभा क्षेत्र कपकोट की समस्त देवतुल्य जनता, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी का आभार व्यक्त करता हूँ।

यह सम्मान मैं अपने क्षेत्र के माताओं-बहनों, युवा साथियों बड़े-बुजुर्गों व देवतुल्य जनता को समर्पित करता हूँ आप सभी ने विगत 1.5 वर्ष में कपकोट विधानसभा के विकास कार्यों के साथ -साथ हर सामाजिक गतिविधियों में कंधे से कंधा मिलाकर हमारा साथ दिया है। आपका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी ताक़त है।

इस आत्मीय स्नेह के बदले कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मेरा संपूर्ण जीवन सदैव आप सबके लिए समर्पित रहेगा।

आदर्श विधायक के रूप में सम्मानित होने पर जिला पंचायत तोली प्रभा गढ़िया, मंडल अध्यक्ष भुवन गढ़िया, हरीश कोरंगा, जगदीश सुरकाली, योगेश हरड़िया, राजेंद्र सिंह दानू आदि ने ख़ुशी जताई।

Leave a Comment