अशोक जोशी | उत्तराखंड के छोटे कस्बों और शहरों से शुरू होकर “किताब कौतिक” अभियान” देशभर में चर्चित हो गया है। “क्रिएटिव उत्तराखंड- कुमाउनी आर्काइव” टीम द्वारा कुमाऊँ के सभी जिलों में सफल आयोजन के बाद अब हल्द्वानी में पहली बार “किताब कौतिक” होने जा रहा है। आगामी 9, 10 और 11 फरवरी 2024 को एच. एन. इंटर कॉलेज (रामपुर रोड) में इस विशाल “किताब कौतिक” का भव्य आगाज होगा।
कौतिक में 70 प्रकाशकों की लगभग 75,000 पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। साथ ही कार्यक्रम को बहुआयामी बनाने के लिए साहित्यिक परिचर्चा, पुस्तक विमोचन , फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विज्ञान कोना, दूरबीनों से तारा अवलोकन, नेचर वॉक, पक्षी अवलोकन, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल व प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बातचीत , स्कूली बच्चों के क्विज, ऐपण, चित्रकारी और कविता वाचन प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
पिछले एक साल में टनकपुर, बैजनाथ, चंपावत, पिथौरागढ़, द्वाराहाट, भीमताल और नानकमत्ता में “किताब कौतिक”आयोजित हुए हैं, जिनमें अब तक 50 हजार से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं।
पढ़ने-लिखने की संस्कृति को बढ़ावा देने व वर्चुअल वर्ल्ड से इतर किताबों से नाता जोड़ने की दिशा में यह एक उल्लेखनीय पहल है तो आइए ! क्यों न दोस्ती करें किताबों से..
आवा दीदी भुल्यों आवा
अपणा नानतिना भी ल्यावा
किताबों से भेंटेई जावा.
किताब बनबनी लिजावा
पुन्न कमावा……..
हिटा हल्द्वानी मा, झम
आवा ठम – ठम,
चला भै रम-झम…….
यहाँ भी पढ़ें :
- उत्तराखंड में कदम बढ़ाता किताब कौतिक। | Kitab Kautik Uttarakhand
- Coke Studio Bharat में कमला देवी के राजुला मालूशाही, न्योली लोकगीत। (hillslive.in)
- कहाँ से निकलती है सरयू नदी ? जानिए इस महत्वपूर्ण स्थल के बारे में – Hills Live
- Happy Basant Panchami Wishes 2024 अपनों को भेजें ये प्यारे संदेश। – Hills Live