Katyur Mahotsav 2023 – पहली बार 20 दिसम्बर से कत्यूर महोत्सव।

Katyur Mahotsav 2023

Katyur Mahotsav 2023 : कत्यूर घाटी की ऐतिहासिकता, पौराणिकता और आध्यात्मिकता को वर्तमान पीढ़ी से नई पीढ़ी को हस्तगत कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, उत्तराखंड पर्यटन विभाग और स्थानीय जनता के सहयोग से पहली बार बागेश्वर के गरुड़ ब्लॉक में तीन दिवसीय कत्यूर महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसमें विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम, कवि सम्मलेन, खेल प्रतियोगिताएं, स्टार नाईट समेत अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

जिले के बैजनाथ में पहली बार दिनांक 20 दिसंबर 2023 से 22 दिसंबर 2023 तक तीन दिवसीय कत्यूर महोत्सव 2023 का आयोजन होगा। यह आयोजन जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग बागेश्वर के सहयोग से आयोजित हो रहा है। जिसमें लोगों को यहाँ की सांस्कृतिक झांकी, गंगा आरती, दीप उत्सव, विभिन्न विभागों के स्टॉल, खेल प्रतियोगिता, स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, कुमाऊंनी कवि सम्मलेन, उत्तराखंड के कलाकारों की स्टार नाईट समेत विभिन्न कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।

तीन दिवसीय कत्यूर महोत्सव 2023 के कार्यक्रम इस प्रकार होंगे –

20 दिसंबर 2023

  1. झांकी
  2. मुख्य अतिथि द्वारा उद्घाटन
  3. गंगा आरती, दीप उत्सव
  4. भजन संध्या
  5. स्टार नाईट (दर्शन फर्स्वाण, दीपा नगरकोटी , गोविन्द गोस्वामी)
  6. खेल (बॉलीबॉल )प्रतियोगिता
  7. विभिन्न विभागों के स्टॉल

21 दिसंबर 2023

  1. विभिन्न विद्यालयों एवं समूहों की महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम।
  2. कुमाऊंनी कवि सम्मलेन।
  3. स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम।
  4. ऐपण मेहंदी, बॉलीबॉल प्रतियोगिता।
  5. स्टार नाईट ( प्रहलाद सिंह मेहरा , माया उपाध्याय एवं गोविन्द गोस्वामी।)
  6. विभिन्न विभागों के स्टॉल

22 दिसंबर 2023

  1. उत्तराखण्ड परिधान प्रतियोगिता।
  2. समापन कार्यक्रम।

 

कुमाऊंनी गाने ‘Gulabi Sharara’ का इंस्टाग्राम पर जलवा, बनाया नया रिकॉर्ड।

हरिद्वार का आदिकाल से सन 1947 तक इतिहास | History of Haridwar from ancient times to 1947

Leave a Comment