Haldwani News : हल्द्वानी हिंसा पर हुई समीक्षा बैठक। दिए ये निर्देश –

haldwani news

Haldwani News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना के सम्बन्ध में शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस को अराजक तत्वों से सख्ती के साथ निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने हल्द्वानी की जनता से शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना में शामिल दंगाइयों और उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने बैठक में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और पुलिस को अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा आगजनी, पथराव करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान की जा रही है। सौहार्द और शांति बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने हल्द्वानी की जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

क्या है हल्द्वानी बनभूलपुरा मुद्दा

उत्तराखंड के हल्द्वानी में बनभूलपुरा इलाके में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा रेलवे की भूमि पर अवैध कब्ज़ा किया हुआ है। जिसमें मदरसा और नमाज के लिए स्थान बना दिए गए हैं। गुरुवार को नगर निगम की टीम के साथ पुलिस मदरसे को ध्वस्त करने गई तो लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। वहीं उपद्रवियों ने आगजनी शुरू कर दी और बनभूलपुरा थाने को भी आग के हवाले कर दिया। जिससे हल्द्वानी की कानून व्यवस्था बिगड़ गई। इस घटना में आम लोगों के साथ-साथ सरकारी सम्पति का नुकसान हुआ है।

यहाँ भी पढ़ें : हल्द्वानी हिंसा पर जिला मजिस्ट्रेट का महत्वपूर्ण आदेश। (hillslive.in)

Leave a Comment