Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर पहुँचना होगा आसान।

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर पहुँचना होगा आसान।

उत्तराखण्ड के राम भक्तों के लिए शुभ समाचार है। वे अब सीधे उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बस से Ayodhya Ram Mandir जा सकेंगे। निगम की काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या नगरी के लिए सीधी बस सेवा प्रारम्भ कर दी है। जिसकी विधिवत शुरुवात गुरुवार से हो गई है। इसके अलावा प्रदेश से आगामी दिनों में सीधी रेल सेवा और हवाई सेवा प्रारम्भ करने की पहल भी शुरू हो गई है।

Ayodhya में 22 जनवरी को Ral Lala अपने नए मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इस ख़ुशी के मौके का साक्ष्य बनने सभी प्रदेशों से रामभक्त यहाँ पधारेंगे। उत्तराखण्ड सरकार ने भी अयोध्या नगरी के लिए अपने परिवहन निगम की सीधी बस सेवा प्रारम्भ कर रामभक्तों को तोहफा दिया है। जिससे हल्द्वानी समेत कुमाऊँ के विभिन्न जनपदों से अयोध्या Ayodhya Ram Mandir दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को सहूलियत होगी। गुरुवार 4 दिसंबर से कुमाऊँ के द्वार हल्द्वानी से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा प्रारम्भ हो चुकी है। काठगोदाम डिपो के सहायक महाप्रबंधक आलोक बनवाल द्वारा बस हो हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अनुसार काठगोदाम डिपो की बस हल्द्वानी से रात 8:30 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए करीब 532 किलोमीटर का सफर तय करके अगली सुबह 9 बजे रामलला की नगरी अयोध्या पहुंचेगी। अगले दिन बस की अयोध्या से वापसी अपराह्न 3:30 बजे होगी। हल्द्वानी से अयोध्या तक का किराया निगम द्वारा 745 रूपये तय किया गया है।

Haldwani to Ayodhya Bus time Table

हल्द्वानी से अयोध्या के लिए उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बस का चलने का समय रात 8:30 बजे है। यह बस सुबह 5 बजे के करीब लखनऊ पहुँचती है। यहाँ से करीब 136 किलोमीटर की दूरी तय करके करीब सुबह 9 बजे बस अयोध्या पहुँचती है।

Haldwani to Ayodhya Bus Ticket Price

हल्द्वानी से अयोध्या तक का किराया उत्तराखण्ड परिवहन की बस में मात्र 745 रूपये है।

 

Ayodhya Ram Mandir : वन्दे भारत रेल सेवा का विस्तार अयोध्या तक किया जाए – मुख्यमंत्री धामी

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही यहाँ का और महत्वा बढ़ गया है। यहाँ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो होने लगा है। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सीधे अयोध्या के लिए बस सेवा प्रारम्भ कर दी है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदे भारत रेल सेवा का विस्तार अयोध्या तक किये जाने का अनुरोध किया है। इस संबंध में केन्द्रीय रेल मंत्री को भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि Shri Ram Janmbhumi अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति विराजमान होंगी, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आए देशभर के तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन अयोध्या में भी अत्यधिक रहेगा।

 

Ayodhya Ram Mandir : देहरादून से अयोध्या तक शरू हो विमान सेवा

Ayodhya में एयरपोर्ट के शुभारम्भ के साथ ही विभिन्न प्रदेशों से हवाई सेवा प्रारम्भ करने की मांग उठने लगी है। उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अयोध्या के लिए विमान सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के कारण देशभर के तीर्थ यात्रियों का यहां आना जाना लगा रहता है, इसलिए देहरादून से अयोध्या तक श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु हवाई सेवा उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि देवभूमि के श्रद्धालु एवं देशभर के तीर्थ यात्रियों को आवागमन हेतु देहरादून से अयोध्या हेतु सीधे कोई हवाई सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आने वाले श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या जाने में अत्यधिक कठिनाई होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की कठिनाईयों के समाधान हेतु प्रतिदिन एक हवाई सेवा देहरादून से अयोध्या तक संचालित किया जाना नितांत आवश्यक है, इससे देश व प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी।

  • अयोध्या में बहने वाली सरयू नदी का उद्गम स्थल के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें – Origin of Saryu River 

Leave a Comment