राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा : केंद्र ने अपनी कर्मचारियों के लिए छुट्टी की घोषणा की।

Ram Temple Event: Centre Declares Half-Day Holiday For Government Employees On January 22

आज केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी देने घोषणा कर दी है ताकि वे इस दिन राम मंदिर अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह देख सकें। कर्मचारियों की भावना और उनके अनुरोध के कारण, मोदी सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन के अवकाश की घोषणा की।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने आज जारी एक बयान में कहा, “अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत में मनाई जाएगी। कर्मचारियों को समारोह में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी, 2024 को 2430 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।”

कई राज्य सरकारों ने पहले ही राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। ये राज्य हैं असम, गोवा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,  छत्तीसगढ़ और हरियाणा (स्कूल की छुट्टी)। कई राज्यों ने 22 जनवरी को अभिषेक समारोह के अवसर पर ड्राई डे की भी घोषणा की है।

Leave a Comment