मालदीव के बुरे दिन शुरू, इस एजेंसी ने सस्पेंड कर दिए सभी फ्लाइट्स की बुकिंग। Lakshadweep vs Maldives

Lakshadweep vs Maldives

Lakshadweep vs Maldives: मालदीव की नई सरकार के तीन मंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए निलंबित किए जाने के एक दिन बाद भी भारतीयों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई भारतीयों ने दावा किया है कि उन्होंने अपनी मालदीव की अपनी बुकिंग रद्द कर दी है। भारतीयों के इस कदम से मालदीव पर्यटन को झटका लगा है।

मालदीव सरकार द्वारा खुद को इन टिप्पणियों से दूर रखने और तीन मंत्रियों – मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान के खिलाफ कार्रवाई करने के बावजूद प्रतिक्रिया का दौर सोमवार को भी जारी रहा।

भारत की मशहूर हस्तियां, खिलाड़ी और राजनेता अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भारत के सुन्दर पर्यटक स्थलों का प्रचार कर रहे हैं, जिससे भारतीय पर्यटकों को मालदीव जाने के बजाय भारत के सुन्दर समुद्री तटों पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभिनेता अक्षय कुमार, सलमान खान, जॉन अब्राहम, श्रद्धा कपूर सहित कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने मालदीव का बायकॉट करने का आह्वान किया है।

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या के राम मंदिर की 12 प्रमुख विशेषतायें- – Hills Live

प्रधानमंत्री मोदी के अपने लक्षदीप दौरे पर मालदीव के तीन मंत्रियों के आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद रविवार पूरे दिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर #BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा। भारतीय ट्रैवल पोर्टल्स ने कहा कि उन्होंने लक्षद्वीप की खोज में जबरदस्त वृद्धि देखी है।

सोमवार को, मेकमाईट्रिप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षदीप यात्रा के बाद से भारतीय द्वीपों के बारे में जानने के लिए सर्च इंजन में 3,400 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है।

इस बीच, एक अन्य ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल EaseMyTrip ने कहा कि उसने विवाद के बीच मालदीव के लिए सभी उड़ान बुकिंग रोकने का विकल्प चुना है।

ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल EaseMyTrip संस्थापक और सीईओ, निशांत पिट्टी ने एक्स पर लिखा, “देश के लिए EasyMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है।” ज्ञात हो , मालदीव जानें वाले टूरिस्ट्स में एक बड़ी संख्या भारतीयों की है। लेकिन मालदीव की नई सरकार के नए मंत्रियों की टिप्पणी के बाद भारतीय लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। लोग सोशल मीडिया अकाउंट्स पर #ChaloLakshadweep कैंपने चला रहे हैं। साथ ही मालदीव का विरोध भी कर रहे हैं।

क्या है Lakshadweep vs Maldives मामला?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें पोस्ट कर लोगों से इस आइलैंड पर घूमने जाने की अपील की थी। मालदीव की मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान सहित अन्य अधिकारियों ने भी उनकी लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था कि लक्षद्वीप को मालदीव जैसा बनने में बहुत समय लगेगा। इसके बाद भारतीय इंटरनेट यूजर्स ने उनकी खूब आलोचना की। इसके बाद मंत्री शिउना ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी। बता दें, मालदीव सरकार ने टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को भी बर्खास्त कर दिया है।

#BoycottMaldives

 

Leave a Comment